Veg Burger recipe, Veggie Burger, वेज बर्गर
Veg Burger
वेज बर्गर बच्चों और युवाओं के बीच सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है। यहां वेज बर्गर बनाने के लिए एक बहुत ही आसान विधि है। घर पर बना ताजा बर्गर बाजार में उपलब्ध बर्गर की अपेक्षा ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता हैं। बच्चों के जन्मदिन पार्टी पर यह बर्गर बनाए और उन्हें खुश करें।
वेज बर्गर की क्रमशः वीडियो और लिखित विधि जिसमें हमे चाहिए बर्गर ब्रेड, टमाटर, प्याज, चीज़, आलू की टिक्की, गोभी का पत्ते के साथ मेयोनेज़ और टमाटर सॉस।
मैं किसी भी फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट से वेज बर्गर मंगवाने के बजाए हमेशा घर में ही वेज बर्गर बनाना पसंद करती हूँ। घर पर बना वेज बर्गर हमेशा सबसे अच्छा होता हैं। तो आइए बनाते है स्वादिष्ट बर्गर जो सबके मुँह में पानी ला दे।
Veg burger step by step video recipe
Veg burger step by step written recipe

- आवश्यकतानुसार - बर्गर ब्रेड | रोटी
- 3 मध्यम आकार के - उबला हुआ आलू
- 1 कप - ब्रेड का चुरा | ब्रेड क्रुम्बस
- 1मध्यम आकार की, बारीक़ कटी - हरी मिर्च
- ¼ छोटी चम्मच - जीरा
- 2 चम्मच, बारीक़ कटा - हरा धनिया
- स्वाद के अनुसार - नमक
- आवश्यकतानुसार - तेल
- बंदगोभी| पत्तागोभी
- प्याज| कांदा
- टमाटर
- टमाटर का सॉस
- बर्गर सॉस
- चीज़ स्लाइस
- सबसे पहले उबले हुए आलूओं को कद्दूकस करें। किसे हुए आलू में जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और ब्रेड क्रुम्बस डाले।
- उपरोक्त मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और थोड़ा सा तेल डाल दे, जिससे की टिक्कियाँ बनाते समय मिश्रण हाथ में ना चिपके।
- हाथ में हल्का सा तेल लगाए और उपरोक्त मिश्रण से लोई का एक बड़ा टुकड़ा लेकर गोल रोल करें और चपटा करके बर्गर के आकार की टिक्कियाँ बनाए।
- एक पैन में, तेल लगाकर इन टिक्कियों को दोनों तरफ से धीमी आँच पर सुनहरा होने तक वीडियो में दिखाए गए तरीके से सेके। (आप चाहे तो इन टिक्कियों को तला भी जा सकता है।)
- इसी तरह से एक पैन में, तेल लगाकर बर्गर ब्रेड को बीच में से काट कर अंदर की तरफ से अच्छी तरह से सेक लेंगे।
- सिकी हुई बर्गर ब्रेड के नीचले हिस्से की भीतरी परत पर मेयो लाइट बर्गर सॉस लगाए।
- अब मेयो लाइट बर्गर सॉस लगी बर्गर ब्रेड पर प्याज और टमाटर की (गोल कटी ) परत रखें । अब इस पर सिकी हुई टिक्की, चीज़ की स्लाइस, पत्ता गोभी का पत्ता रखकर ऊपर से बर्गर ब्रेड से कवर करें।
- स्वादिष्ट शाकाहारी बर्गर बनकर तैयार है, इसे टमाटर सॉस से सजाकर तुरंत गरमा गरम परोसे।
2 सफेद बर्गर ब्रेड के बजाय ब्राउन बर्गर ब्रेड स्वास्थ के लिए अच्छी होती है।
3 यहाँ पर हम घर के बने ब्रेड क्रुम्बस और टमाटर सॉस का उपयोग कर रहें हैं। अगर आप उन्हें घर पर बनाना चाहते हैं तो उस पर क्लिक करें।
If you like this post, I would really love it, if you pin it or share it with your Facebook fans or Twitter followers or Google+ circles today. All it takes is a simple click on the ” like,” “share,” “tweet,” or Google+ buttons or “Pin it” button below the post. Thank you!
1 Response
[…] कंपनी हर दिन करीब 1 करोड़ से भी ज़्यादा बर्गर बेचती हैं। दोस्तों कंपनी का फायदा आज […]